गायक जगजीत सिंह के जन्मदिन पर जमी गजल संध्या

भीलवाड़ा | आवाज यूनिवर्सल म्यूजिक फाउंडेशन की ओर से गजल गायक जगजीत सिंह के जन्मदिन पर यूनिवर्सल म्यूजिक क्लासेज पर गजल संध्या का आयोजन किया गया। एनजीओ की सचिव डॉ. भारती जैन ने बताया की कार्यक्रम में मुख्य गजल गायक डॉ. दीपेश विश्नावत सहित आलोक वैष्णव, डॉ. अनिता गुप्ता, डॉ. अमृता बाहेती, डॉ. अरविंद बंसल, कृषा वैष्णव, दिव्या जायसवाल, कीर्ति ठक्कर, शेखर, कुंदन ने भी अपनी प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि रूपा परसरामपुरिया और विशिष्ट अतिथि डॉक्टर अरविंद गुप्ता, डॉक्टर गौरव बाहेती, डॉक्टर विवेक देवस्थली, डॉक्टर जयराज वैष्णव थे। कार्यक्रम में कीर्ति वैष्णव, मोनू पाराशर, कार्तिक, तबले पर राकेश काठा, कीबोर्ड पर विक्रम बामनिया ने संगत की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *