नाथ समाज की खेल प्रतियोगिता का समापन

भीलवाड़ा| नाथ समाज की तीन दिवसीय जिला स्तरीय कबड्डी एवं क्रिकेट प्रतियोगिता और पंचायत स्तरीय खेल महोत्सव का रविवार को समापन हुआ। आयोजक नरेशनाथ योगी ने बताया कि शुभारंभ गुरुदेव राघव नाथ महाराज ने किया। रामनाथ योगी उपमहापौर नगर निगम, ईश्वर नाथ योगी प्रदेश उपाध्यक्ष, राजस्थान नाथ समाज, उगम नाथ योगी, शंभू नाथ योगी, संतोष नाथ, रतन नाथ, गोरधन नाथ, सुरेश नाथ, भोलू गाडरी, भैरू गुर्जर, मुकेश गुर्जर, लक्ष्मण सिंह उपस्थित थे। गोरक्ष सेना अजमेर तहसील अध्यक्ष अजीत योगी भी शामिल हुए। समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार दिए। संचालन नरेश नाथ योगी ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *