चित्तौड़गढ़ | शास्त्री नगर स्थित श्री 1008 श्री सुपार्श्वनाथ मंदिर में भगवान का मोक्ष कल्याणक दिवस फाल्गुन कृष्ण सप्तमी पर धूमधाम से मनाया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष राजकुमार बज व महामंत्री नवीन घनश्याम लुहाड़िया के निर्देशन में सुबह शांति धारा पुण्याजक परिवार ओमप्रकाश राजकुमार पवन कुमार विकास बज परिवार एवं अशोक कुमार नवीन जैन थे। विधान में समाज के सभी महिला-पुरुषों ने भाग लिया। भगवान का निर्वाण कांड पढ़कर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। वक्ताओं ने कहा कि सातवें तीर्थंकर भगवान सुपार्श्वनाथ के 95 गणधर थे। कार्यक्रम में पारस सोनी, ज्ञान सागर जैन, सुनील सोनी, पवन कुमार बज, संजय पाटनी, राजेंद्र जैन, राजेंद्र अग्रवाल, अंकुर चौधरी, राजकमल बोहरा, दिलीप बोहरा, प्रशांत बोहरा, राजेश गदिया, नीलम चौधरी, कालिका जैन,मैना बज, मधु अग्रवाल, अनु जैन, अरुण बोहरा, प्रवीण चौबीसा आदि उपस्थित रहे


