हतबंध| ग्राम धोधा हथबंध में आयोजित पांच दिवसीय रामायण/मानस गान सम्मेलन पूरे क्षेत्र को भक्तिरस से सराबोर कर गया। इस पावन आयोजन में छत्तीसगढ़ शासन के माननीय कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मंत्री वर्मा ने स्वयं भजन गाकर उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया, जिससे पूरा पंडाल भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के रंग में रंग गया। अपने संबोधन में मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि रामायण मनुष्य को धर्म, मर्यादा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है रामचरितमानस का पाठ एवं श्रवण मन को शांति प्रदान करता है। मानस गान सम्मेलन में नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, जनपद अध्यक्ष डॉ. दौलतराम पाल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि गोविन्द वर्मा, सरपंच विश्वनाथ साहू, जनपद सदस्य अंजु बबलू पटेल, खोमलाल वर्मा, डोमार मारकंडे, मोहन धिगड़े, नरेश अनंत, रामकुमार साहू, रामायण समिति अध्यक्ष अशोक साहू सहित अमृत साहू, डाकेश साहू, राजकुमार साहू, परेटन साहू, भगवानी साहू, सुखराम निषाद, समस्त पंचगण एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


