दिल्ली में अमित शाह से जयराम ठाकुर की मुलाकात:नए अध्यक्ष को लेकर मंथन; जल्द होगा ऐलान, MLA सुधीर और आशीष शर्मा भी मिले

हिमाचल के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दिल्ली में आज शाम के वक्त केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इससे पहले धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा और हमीरपुर से MLA आशीष शर्मा ने भी अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान दिल्ली चुनाव में मिली जीत का बधाई भी दी। बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रदेश में नए भाजपा अध्यक्ष को लेकर चर्चा की गई। हिमाचल में भाजपा का नया अध्यक्ष बनना है। जयराम ठाकुर ने अध्यक्ष को लेकर शाह से विस्तृत चर्चा की। प्रदेश में अध्यक्ष पद की दौड़ में मौजूदा भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल, राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, इंदू गोस्वामी, कांगड़ा से लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, विधायक त्रिलोक जम्वाल, विपिन सिंह परमार और बिक्रम ठाकुर शामिल है। इनमें से ज्यादातर दावेदार भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, अमित शाह से मुलाकात कर चुके हैं। बीते दिनों जयराम ठाकुर इसे लेकर प्रधानमंत्री मोदी से भी चर्चा कर चुके हैं। वन टू वन बात कर रहा हाईकमान
सूत्रों की माने तो बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व नए अध्यक्ष का ऐलान करने से पहले प्रदेश भाजपा के सीनियर नेताओं से वन टू वन बात कर रहा है। इसी कड़ी में अमित शाह ने भी आज नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात की है। डॉ. जितेंद्र सिंह करेंगे नए अध्यक्ष का ऐलान
बताया जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में भारतीय जनता पार्टी नए अध्यक्ष का ऐलान करेगी। यह ऐलान केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह शिमला से करेंगे। भाजपा हाईकमान ने उन्हें हिमाचल भाजपा अध्यक्ष चुनाव के लिए प्रभारी बना रखा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *