258 ग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार:नाकाबंदी देखकर बाइक भगाने का प्रयास, पुलिस ने घेरा देकर दबोचा

डूंगरपुर के सागवाड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है। जेठाणा बाइपास पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक बाइक सवार से 258 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है। इसके साथ आरोपी तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। सागवाड़ा थानाधिकारी मदनलाल के अनुसार जेठाणा बाइपास पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान बांसवाड़ा की तरफ से आ रही एक बाइक को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर बाइक सवार ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे धर दबोचा। आरोपी की पहचान प्रतापगढ़ जिले के अरनोद थाना क्षेत्र के सिरा खान नागदी निवासी शांतिलाल (47) के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी के व्यवहार में संदिग्धता देखकर पुलिस ने उसकी तलाशी ली, जिसमें उसके पास से अवैध अफीम बरामद हुई। आरोपी के पास अफीम के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गहन जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *