भास्कर न्यूज | हतबंध शनिवार को सतभावा में सामुदायिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान और ग्राम के मेला-मड़ई में सम्मिलित होने जाते समय, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ग्राम हतबंध में जिला अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे और ब्लॉक अध्यक्ष भानु वर्मा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस अवसर पर बाजे-गाजे के साथ उनका अभिनंदन किया गया। स्वागत समारोह में पूर्व विधायक जनक राम वर्मा, पूर्व मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा, पूर्व पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, हितेंद्र ठाकुर, जिला सदस्य शैलेन्द्र बंजारे, अजाज अहमद फारूकी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष भुनेश्वर वर्मा, लखन लाल वर्मा, संतोष दीवान, सुरेश यादव, नरेन्द्र शुक्ला, तुलसी राम वर्मा, ग्राम उप सरपंच दिलीप यादव, के के नायक, संदीप पांडे, भिखारी गहरे, रामसुधार जांगड़े, किशोर बघेल, हरेश्वर वर्मा, विनय शुक्ला, मुकेश साहू, सूर्या टंडन, ब्लॉक महिला अध्यक्ष बिशन साहू, जनपद सदस्य उमा अन्नत सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और क्षेत्र के अनेक नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


