बाइक चोर गिरोह के 3 गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक भी बरामद

बरियातू थाना की पुलिस ने चोरी की तीन बाइक के साथ बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों में सदर थाना क्षेत्र का रहने वाला अंकित कुमार सिंह, शिवम कुमार राम और बीआईटी मेसरा का रहने वाला भोलू कुमार सिंह शामिल हैं। इनके पास से चोरी की दो बाइक व एक स्कूटी बरामद की गई है। बरियातू थाना की पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया है। पुलिस को इनसे पूछताछ में जानकारी मिली कि इन लोगों ने बरियातू के अलावा सदर और बीआईटी ओपी क्षेत्र से बाइक चोरी की है। आधा दर्जन से अधिक इन लोगों ने बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरी की बाइक पर ये फर्जी नंबर लगा देते थे या फिर नंबर को मिटा देते थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *