जेईई मेंस… सरकारी स्कूलों के 40 छात्र सफल, सचिन और खुशबू को 99.44 परसेंटाइल अंक

राज्य सरकार के सहयोग से आकांक्षा कोचिंग संचालित की जाती है। इसमें 10वीं पास आउट छात्रों को दो साल तक आवासीय व्यवस्था में प्रोफेशनल एक्सपर्ट के माध्यम से जेईई मेंस इंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कराई जाती है। जेईई मेंस में आकांक्षा कोचिंग के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस संस्थान के 40 छात्र सफल हुए है। सचिन और खुशबू को 99.44 परसेंटाइल अंक मिले हैं। इस सफलता से आकांक्षा कोचिंग के फैकल्टी, कोऑर्डिनेटर और डीईओ विनय कुमार ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि टीम वर्क के कारण इस तरह के नतीजे सामने आए हैं। बताते चलें आकांक्षा प्रोजेक्ट की शुरुआत स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2016-17 में की गई थी। इस योजना के अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले आर्थिक से कमजोर और मेधावी छात्रों को मेडिकल, इंजीनियरिंग और क्लैट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग दी जाती है। इस कोचिंग में प्रवेश परीक्षा के माध्यम से चयनित छात्रों को प्रशिक्षित शिक्षकों की देखरेख में इंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कराई जाती है। आकांक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पांच विद्यार्थी सचिन कुमार (ओबीसी) को 99.44 परसेंटाइल, खुशबू कुमारी (ओबीसी) को 99.44 परसेंटाइल, संदीप राज (ओबीसी) 98.05 परसेंटाइल, अमन राज (ओबीसी) को 97.99 परसेंटाइल, राजश्री (ओबीसी) को 97.83 परसेंटाइल मिला। दर्जनभर छात्रों को मिले 90 परसेंटाइल से अधिक अंक आकांक्षा कोचिंग के दर्जनभर छात्रों को 90 परसेंटाइल से अधिक अंक मिले हैं। कोऑर्डिनेटर वीके सिंह ने कहा कि यह योजना भविष्य में और भी अधिक छात्रों को लाभान्वित करेगी और झारखंड के मेधावी छात्रों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक होगी। इस सफलता से यहां पढ़ा रहे शिक्षकों का मनोबल बढ़ा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *