नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्ट्डी एंड रिसर्च इन लॉ, रांची और आईडीआईए चैरिटेबल ट्रस्ट के बीच एमओयू हुआ। यह साझेदारी सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने और कमजोर वर्गों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली कानूनी शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। एनयूएसआरएल के कुलपति प्रोफेसर डॉ.अशोक आर पटिल और आईडीआईए की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सबा मिस्त्री ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। कुलपति ने इस साझेदारी के महत्व और इसके पीछे के उद्देश्यों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे नई संभावना के रास्ते खुलेंगे, छात्रों को बेहतर अवसर मिलेगा। छात्रों को समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना होगा। थ्योरी में बहुत फर्क होता है काम के दैरान दबाव में बेहतर काम करने की क्षमता विकसित होती है। यह उच्च शिक्षा हो या नौकरी, दोनों में मददगार साबित होगी।


