बठिंडा में मां का अपमान करने पर हत्या:दो युवक और एक नाबालिग ने ईंटों से किया था हमला, 2 दिन बाद गिरफ्तारी

बठिंडा में एक व्यक्ति की मां के अपमान का बदला लेने के लिए तीन लोगों ने हत्या कर दी। एसपी सिटी नरिंदर सिंह के अनुसार, 11 फरवरी को बठिंडा-मानसा रोड स्थित ग्रोथ सेंटर के पास बीकानेर निवासी जावेद अली की ईंटों से हमला कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ और सदर थाना पुलिस की मदद से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में 22 वर्षीय संदीप कुमार जो एक पैलेस में वेटर का काम करता है, 20 वर्षीय विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की जो मजदूर है, और एक नाबालिग शामिल है। दोनों वयस्क आरोपी सिल्वर सिटी कॉलोनी के रहने वाले हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक जावेद अली ने आरोपियों में से एक की मां के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी। इस बात से गुस्साए तीनों आरोपियों ने जावेद अली पर ईंटों से हमला कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *