वृंदावन गार्डन कॉलोनी फतेहगढ़ चूड़ियां रोड में आवारा कुत्तों की गिनती बहुत बढ़ गई है। कई बार कुत्ते सुबह-शाम टहलने वाले बच्चों और बुजुर्गों पर हमला कर चुके हैं। अब पैदल चलना या दोपहिया वाहन चलाना भी मुश्किल हो गया है, जिससे दुर्घटना और काटने का खतरा बना हुआ है। लोगों की नगर निगम से मांग है कि तुरंत डॉग-कैचर टीम भेजकर कार्रवाई कर राहत दिलाई जाए।


