प्रभात फेरी: ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंजा इलाका

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सुंदर नगर में शिव भक्तों द्वारा भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी शिवाला बाग भाइयां से प्रारंभ होकर विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई सुंदर नगर में संपन्न हुई। प्रभात फेरी के दौरान पूरा इलाका ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा। ढोल-नगाड़ों और भजनों के साथ शिव भक्ति का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में शिव भक्त प्रभात फेरी में शामिल हुए और पूरे मार्ग को भक्तिमय बना दिया। प्रभात फेरी के दौरान गली नंबर 6, देवान जी मंदिर के सामने स्थित रवि प्रकाश बब्बल (बब्बल यूनिफॉर्म वाले) के निवास एवं दुकान पर विशेष पड़ाव रखा गया। इस अवसर पर रवि प्रकाश बब्बल ने अपने परिवार सहित शिव परिवार के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं के लिए सेवा भाव से जलपान की व्यवस्था भी की गई, जिसकी क्षेत्रवासियों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *