नकदी और ताश के पत्तों सहित 5 जुआरी गिरफ्तार:सिवनी में कोतवाली पुलिस ने जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा; मामला दर्ज

सिवनी जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रात में जुआ खेलते हुए 5 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया और उनके पास से नकदी व ताश के पत्ते जब्त किए। पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के निर्देश पर जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सचिन परते के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की। कोतावाली पुलिस ने घेराबंदी कर जुआरियों को पकड़ा कोतवाली थाना प्रभारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि सूफी नगर के गांधी वार्ड स्थित अशोक कबाड़ा के पास खुले में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद एक पुलिस टीम गठित की गई, जिसने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखकर जुआरी भागने लगे, लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए पांचों को मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तार जुआरियों के पास से कुल 3,250 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए, जिन्हें विधिवत जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ मामला दर्ज किया पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार जुआरियों की पहचान फैजान खान (30, गांधी वार्ड सूफी नगर), इस्माइल खान (35, सूफी नगर शहीद वार्ड), रियाज खान (27, सूफी नगर शहीद वार्ड), अतीक खान (29, घसियारी मोहल्ला) और अतीक खान (45, सूफी नगर शहीद वार्ड, सिवनी) के रूप में हुई है। इस कार्रवाई में निरीक्षक सतीश तिवारी, उपनिरीक्षक दयाराम शरणागत, सहायक उपनिरीक्षक जसवंत ठाकुर और पुलिसकर्मी जयदीप सेंगर, प्रदीप चौधरी, सुधीर डहेरिया, विनय सेंगर, सतीश इनवाती तथा प्रतीक बघेल शामिल थे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी कार्रवाई भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *