राजसमंद में ‘रूपम गोल्ड’ लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:ओडिशा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया, सोना-चांदी और 18 लाख कैश लूटे थे

राजसमंद जिले के कांकरोली थाना क्षेत्र में साल 2023 में हुए रूपम गोल्ड ज्वेलर्स लूट मामले में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सुबोध सिंह को ओडिशा के संबलपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर अरेस्ट कर राजसमंद लाया है। आरोपी पर कई राज्यों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसपी के निर्देश पर गठित हुई थी विशेष टीम एसपी ममता गुप्ता और एएसपी महेंद्र पारीक के निर्देश पर कांकरोली थाना प्रभारी सरोज बैरवा ने एएसआई अक्षय कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई थी। थाना कांकरोली में दर्ज प्रकरण संख्या 278.2023 में आरोपी की तलाश लगातार की जा रही थी। मामले में आरोपी पर धारा 450, 397, 342, 384, 120बी भादसं और 3.25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज है। ज्वेलरी देखने के बहाने दिया था लूट को अंजाम 23 अगस्त 2023 को पीड़ित आर्यन सोनी ने कांकरोली थाने में रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट के अनुसार सुबह करीब 9.30 बजे बदमाश ज्वेलरी देखने के बहाने दुकान में घुसे। इसके बाद पिस्टल दिखाकर बदमाशों ने करीब डेढ़ किलो सोना, डेढ़ किलो चांदी और 18 लाख रुपए नकद लूट लिए थे। पहले भी पकड़े जा चुके हैं 2 आरोपी इस लूट मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच के दौरान सामने आया कि इस वारदात की साजिश का मुख्य सूत्रधार सुबोध सिंह था, जो लंबे समय से फरार चल रहा था और अलग अलग राज्यों की जेलों में दर्ज मामलों में बंद था। 42 आपराधिक मामलों में है आरोपी का नाम पुलिस के अनुसार सुबोध सिंह के खिलाफ विभिन्न राज्यों में लूट, हत्या और डकैती सहित कुल 42 प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य वारदातों की जानकारी जुटा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *