कोटा के रानपुर इलाके में स्थित हिमालय केमिकल फैक्ट्री में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फैक्ट्री परिसर में लगे ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया। आग धीरे-धीरे फैलते हुए फैक्ट्री के अंदर रखे केमिकल ड्रमों तक पहुंच गई, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही फैक्ट्री प्रबंधन ने तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचित किया। सूचना पर दमकल विभाग की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। केमिकल सामग्री होने के कारण आग पर काबू पाना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। पुलिस बल भी मौके पर तैनात किया गया है। फिलहाल आग बुझाने का प्रयास लगातार जारी है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
खबर अपडेट की जा रही है..


