ग्वालियर में दो सगी बहनों से रेप करने वाले गिरफ्तार:मौसेरे भाई ने दोस्त के साथ मिलकर किया दुष्कर्म, मुरैना से पकड़े गए आरोपी

ग्वालियर के बिजौली खेरियामोदी में दो सगी बहनों से दुष्कर्म के आरोपी मौसेरा भाई और उसका दोस्त गिरफ्तार कर लिए गए हैं। बिजौली थाना पुलिस ने लोकेशन के आधार पर दोनों को मुरैना से पकड़ा। मामला शनिवार रात दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने साढ़े चार महीने पहले वारदात को अंजाम दिया था। दोनों पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज है। 40 हजार नकद और चांदी के गहने छीने पीड़िताओं से 40 हजार रुपए नकद और चांदी के गहने भी आरोपियों ने ले लिए थे। जान से मारने की धमकी देने की बात शिकायत में दर्ज है। जानकारी के अनुसार दतिया निवासी 22 वर्षीय युवती की शादी ग्वालियर जिले के बिजौली क्षेत्र के एक गांव में हुई है। युवती का पति पेंटर है और वर्तमान में अहमदाबाद (गुजरात) में नौकरी करता है। पीड़िता की एक बच्ची है, जिसकी देखरेख के लिए उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बहन उसके साथ रहती है। आरोपी पीड़िता के घर रुके, फिर की ज्यादती पीड़िता के अनुसार, पिछले दो सालों से उसकी मौसेरे भाई से बातचीत होती थी। वह कई बार उनके घर आकर रुकता भी था। 26 सितंबर 2025 को युवती अपनी नाबालिग बहन के साथ शीतला माता मंदिर गई थी। लौटते समय अंधेरा हो गया था। इसी दौरान रास्ते में मौसेरा भाई और उसका दोस्त अमन खान मिले। आरोप है कि अंधेरा अधिक होने का हवाला देकर दोनों ने सुरक्षा की बात कहते हुए बहनों को घर छोड़ने की बात कही। घर छोड़ने के बाद दोनों ने बताया कि रात ज्यादा हो गई है, इसलिए वे वहीं रुकेंगे। इसके बाद दोनों आरोपियों ने उनके घर पर खाना खाया और सो गए। रात में मौसेरा भाई 22 वर्षीय विवाहिता के पास पहुंचा, जबकि उसका दोस्त अमन खान नाबालिग बहन के पास गया। दोनों ने जान से मारने की धमकी देकर दोनों सगी बहनों के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह भी बताया कि इससे पहले भी मौसेरा भाई उसके साथ गलत हरकत कर चुका था। फरारी की सूचना मिलते ही ट्रेस मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। मोबाइल सर्विलांस से उनकी लोकेशन मुरैना मिली, जहां से घेराबंदी कर गिरफ्तारी की गई। एसडीओपी बेहट मनीष यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पूछताछ जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *