साप्ताहिक बाजार में घुसी कार, लगा जाम, फंसे लोग

भास्कर न्यूज | धमतरी शहर के साप्ताहिक इतवारी बाजार में रविवार की शाम करीब 6.10 बजे एक कार भीड़भाड़ वाले इलाके में जा घुसी, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। खचाखच भरे इस बाजार में सड़क किनारे मछली, सब्जी बेचने वालों समेत पैदल यात्रियों, बाइक और साइकिल चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की स्थिति ऐसी थी कि बाइक चालक लगभग 15 मिनट तक फंसे रहे। फुटकर व्यापारियों की मांग है कि रविवार को इतवारी बाजार में कार जैसे बड़े वाहनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाए। इसके अलावा, सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने बाजार में पुलिसकर्मियों की तैनाती भी जरूरी है। विडंबना यह कि इतने बड़े और व्यस्त बाजार में एक भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं होता, जिससे बदमाशों द्वारा अपराध को अंजाम देने की आशंका बनी रहती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *