शहडोल में रविवार रात करीब 11 बजे सरावगी पेट्रोल पंप के पास अर्टिगा कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार से आग की लपटें उठने लगीं और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत यह रही कि कार में सवार चालक और दो महिलाओं को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आधे घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड, कार जलकर खाक प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सीसीएफ ऑफिस के पास आग लगने की सूचना प्रशासन को दी गई थी। फायर ब्रिगेड की टीम लगभग आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची, तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो गया। इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि, कार में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। कार में भाजपा नेता मनोज गुप्ता के परिवार थे जानकारी के अनुसार, यह कार एक ट्रैवल्स कंपनी की थी। इसमें वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज गुप्ता के परिवार के सदस्य सवार थे। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि कार में लगी सीएनजी किट के कारण हुआ। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी। इस घटना के बाद क्षेत्र में सीएनजी वाहनों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आग का कारण सीएनजी किट पाया जाता है, तो भविष्य में ऐसे वाहन खरीदने से पहले लोग अधिक सतर्कता बरतेंगे। प्रशासन ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।


