जयपुर-अजमेर हाईवे पर केमिकल से भरे ट्रक में लगी आग:चलते ट्रक का निचला हिस्सा जला, पुलिस खुद फायर फाइटर बनी

जयपुर हाईवे पर ‘भांकरोटा अग्निकांड’ जैसा बड़ा हादसा होने से सोमवार सुबह टल गया। हाईवे पर केमिकल के चलते ट्रक में आग लग गई थी। भांकरोटा थाना पुलिस खुद ही फायर फाइटर बनकर आग बुझाने की कोशिश में जुट गई। पुलिस ने फायर बिग्रेड की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। पुलिस ने बताया- हादसा सुबह करीब 4:45 जयपुर-अजमेर हाईवे पर रामचन्द्रपुरा पुलिया के ऊपर हुआ। मिथाइल केमिकल से भरा एक ट्रक अजमेर से जयपुर की ओर जा रहा था। रामचन्द्रपुरा पुलिया के ऊपर चढ़ते ही टायर के पास निकली चिंगारियों से केमिकल ट्रक के निचले हिस्से में आग लग गई। चलते ट्रक में आग लगी देखकर राहगीरों में दहशत फैल गई। ड्राइवर को बताने पर उसने तुरंत ट्रक को खड़ा कर अपनी जान बचाने के लिए नीचे उतर गया। पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना पर भांकरोटा थानाधिकारी श्रीनिवास जांगिड़, कॉन्स्टेबल बाबूलाल और सुनील के साथ मौके पर पहुंचे। फायर बिग्रेड को सूचना देने के साथ राहगीरों की मदद से दोनों ओर का ट्रैफिक कुछ दूरी पर रुकवाया गया। आग को बढ़ता देखकर पुलिस खुद ही फायर फाइटर बन गई। थानाधिकारी श्रीनिवास जांगिड़ ने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर फायरब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। फायरब्रिगेड के आने से पहले अग्निशमन यंत्र की मदद से आग को कम करने के प्रयास में जुटे रहे। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने करीब 10 मिनट की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। SHO (भांकरोटा) श्रीनिवास जांगिड़ ने बताया- ट्रक में करीब 30 हजार लीटर मिथाइल केमिकल भरा था। टायरों के साथ ही आग ट्रक के निचले हिस्से में बढ़ गई थी। समय रहते पुलिस ने ही फायरब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की। जिससे समय रहते बड़ा हादसा टल गया। — ये खबर भी पढ़ें जयपुर-अजमेर हाईवे पर 2 घंटे में 200 सिलेंडर में धमाके:RTO से डरा केमिकल टैंकर ड्राइवर, LPG ट्रक को टक्कर मारी, एक की मौत जयपुर-अजमेर हाईवे पर मंगलवार रात 10 बजे LPG गैस सिलेंडर से भरे खड़े ट्रक को केमिकल के टैंकर ने टक्कर मार दी। इससे ज्वलनशील केमिकल से भरे टैंकर के केबिन में आग लग गई। इस कारण सिलेंडरों में ब्लास्ट हो गया।एक के बाद एक 200 सिलेंडर फट गए। कुछ सिलेंडर 500 मीटर दूर-दूर तक खेतों में गिरे। (पूरी खबर पढ़ें)
गुलाबी नगरी के पार्क और सड़क बदहाल:भास्कर समाधान पर उठी आवाज, कहीं राहत, तो कहीं इंतजार जयपुर शहर में रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी सिविक समस्याएं एक बार फिर सामने आई हैं। कहीं सार्वजनिक उद्यान बदहाली का शिकार हैं, तो कहीं सड़कों पर बहता सीवर, कचरे के ढेर और बेसहारा पशु लोगों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बन रहे हैं। इन मुद्दों को शहरवासियों ने दैनिक भास्कर के भास्कर समाधान सेगमेंट के जरिए उठाया है। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *