सीकर में आज बादलवाही बढ़ने से सर्द हवाएं थोड़ी कमजोर पड़ी हैं, ऐसे में आज सुबह की सर्दी कम रही। आज पारे में 3 डिग्री का उछाल देखने को मिला है। सीकर के फतेहपुर स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले यहां पर रविवार को न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री दर्ज किया गया था। सीकर समेत शेखावाटी क्षेत्र में दिन में धूप की तल्खी बढ़ने लगी है। बादलों की आवाजाही के कारण आज सुबह सर्द हवाओं की गति धीमी रही। सीकर में अभी 2 दिन तक सुबह-शाम सर्दी का दौर बना रहेगा। 11 फरवरी को फिर ठंडी हवाएं चलने का अनुमान है। फिलहाल मौसम में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। इस सप्ताह के अंत में सर्दी का असर पूरी तरह कमजोर होने का अनुमान है। सीकर में अब वेदर डिस्टर्बेंस पूरी तरह खत्म हो गए हैं। दिन में धूप के कारण गर्मी बढ़ गई है, हालांकि सुबह-शाम की सर्दी अब भी है। रविवार शाम के बाद से ठंडी हवाएं कमजोर हैं। सीकर जिले में आज बादल छंटते ही दिन में धूप खिलेगी। जिले में अब सर्दी का असर पूरी तरह कमजोर पड़ गया है। 13 फरवरी से सीकर जिले के तापमान में निरंतर बढ़ोतरी होगी। —- ये खबर भी पढ़ें राजस्थान में हवा का असर, सुबह-शाम सर्दी बढ़ी:10 से ज्यादा शहरों का पारा सिंगल डिजिट में दर्ज, बादलों से धूप हुई कमजोर राजस्थान के मौसम में शुक्रवार को मामूली उतार-चढ़ाव रहा। उत्तरी हवा के असर से शेखावाटी समेत कई शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई। पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर के एरिया में हल्के बादल छाने से धूप कमजोर रही। यहां भी अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक गिरावट हुई। (पूरी खबर पढ़ें)


