भरतपुर के कई इलाकों में आज बिजली कटौती:जवाहर नगर और स्वर्ण जयंती नगर में BDA करेगा विकास कार्य, कदंब कुंज, घना और पक्का बाग़ में GSS के मेंटेनेंस का होगा काम

भरतपुर में आज कई इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी। भरतपुर विकास प्राधिकरण 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक स्वर्ण जयंती नगर और जवाहर नगर में विकास कार्य करेगा। इसलिए दोनों फीडर पर बिजली कटौती रहेगी। साथ ही 11 बजे से ढाई बजे तक कदम्ब कुंज और पक्का बाग़ GSS मेनटेंस का काम होगा। इसलिए दोनों फीडर पर साढ़े तीन घंटे की कटौती रहेगी। जवाहर नगर और स्वर्ण जयंती नगर में BDA करेगा विकास कार्य भरतपुर इलेक्ट्रिसिटी सर्विसेज लिमिटेड के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर सुधीर प्रताप सिंह ने बताया कि भरतपुर विकास प्राधिकरण 11 बजे से 1 बजे तक स्वर्ण जयंत नगर और जवाहर नगर में विकास कार्य करेगा। इसलिए दोनों इलाकों के 11KV फीडर पर बिजली कटौती की जाएगी। कई इलाकों में 2 घंटे की बिजली कटौती जवाहर नगर स्थित 11KV फीडर की बिजली सप्लाई बंद होने से राजेंद्र नगर के कुछ इलाका, जवाहर नगर, जवाहर नगर हाउसिंग बोर्ड, प्रदीप हॉस्पिटल के पीछे का इलाके में बिजली नहीं आएगी। साथ ही स्वर्ण जयंती नगर 11KV बंद होने के कारण बापू नगर, भूरी सिंह व्यायाम शाला, जवाहर फार्म हाउस, अलख झलक बगीची का इलाका, वायु बक्श आश्रम का इलाके में 2 घंटे बिजली कटौती रहेगी। GSS मेंटेनेंस का होगा काम सुधीर प्रताप ने बताया कि केवलादेव घना पक्षी विहार और कदंब कुंज और पक्का बाग़ इलाके में GSS मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। इसलिए 11 बजे से 2 बजकर 30 मिनट तक बिजली कटौती की जाएगी। पक्का बाग़ इलाके में बृज नगर, अमेरिकन गेट, पक्का बाग़ क्षेत्र, नोंह गांव, कच्चा बाग़, मेहंदी बाग़, शहरुआ नगला, नोंह कचरा प्लांट प्रभावित होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *