जमशेदपुर के छह युवक एजेंसियों की रडार में:जमात के नाम पर विदेश गए हैं सभी, शहर को बना रहे स्लीपर सेल का हॉट स्पॉट

जमशेदपुर और झारखंड में आतंकी स्लीपर सेल की आशंका को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी और दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम की जांच में कपाली के चार युवक एजेंसियों के राडार पर आए हैं। ये युवक पिछले वर्ष करीब छह महीने के लिए जमात के नाम पर देश से बाहर गए थे। एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि विदेश में उन्होंने कहां और किससे संपर्क किया तथा लौटने के बाद शहर के किन इलाकों में संदिग्ध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। जमात के नाम पर गए थे विदेश, अब बना रहे स्लीपर सेल सूत्रों के अनुसार, फिलहाल कपाली के चार और आजादनगर के दो युवकों की तलाश जारी है। सभी जमात के नाम पर विदेश गए थे। आशंका है कि लौटने के बाद वे कुछ लोगों को स्लीपर सेल से जोड़ने की कोशिश कर रहे थे। इसके साथ ही चतरा के एक संदिग्ध आतंकी के जमशेदपुर से संभावित लिंक की भी जांच की जा रही है। इस पूरे मामले में मानगो आजादनगर निवासी सैयद मोहम्मद अर्शियान उर्फ हैदर सुरक्षा एजेंसियों के राडार पर है। एजेंसियों के अनुसार, हैदर ड्रोन हमलों में दक्ष है और वर्ष 2017 से फरार चल रहा है। उसके खिलाफ इंटरपोल की ओर से रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है। पूछताछ के बाद भी नेटवर्क का पुख्ता सुराग नहीं आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के संदेह में धातकीडीह निवासी अब्दुल सामी और रज्जाक कॉलोनी निवासी नसीम से दिल्ली में 5 दिनों तक गहन पूछताछ की गई, लेकिन किसी आतंकी नेटवर्क से जुड़े ठोस सबूत नहीं मिले। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दोनों को छोड़ दिया। अब्दुल सामी कपाली नगर परिषद के वार्ड नंबर छह का निवासी है, जबकि नसीम कपाली में किराए के मकान में रहता है। दोनों को तीन फरवरी को सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली स्थित आवास से हिरासत में लिया गया था। नौ साल जेल में रहे अब्दुल सामी व नसीम अलकायदा से जुड़े होने के आरोप में अब्दुल सामी को 18 जनवरी 2016 को हरियाणा के मेवात से और नसीम को जमशेदपुर से गिरफ्तार किया गया था। उसी कड़ी में मेवात से मोहम्मद सामी, ओडिशा से अब्दुल रहमान अली खान उर्फ कटकी और टाटानगर रेलवे स्टेशन से मौलाना कलीमुद्दीन को गिरफ्तार किया गया था। अब्दुल सामी और नसीम 9 साल जेल में रहने के बाद एक मार्च 2025 को बरी कर दिए गए। ——————————————————— इसे भी पढ़ें.. जमशेदपुर में 12 स्लीपर सेल एक्टिव होने की खबर:इंटरपोल के इनपुट पर जांच एजेंसियां अलर्ट; बड़े इंडस्ट्रीज को लेकर सुरक्षा सख्त जमशेदपुर एक बार फिर हाई अलर्ट पर है। इंटरपोल की खुफिया चेतावनी ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। पूरे जिले में सतर्कता कड़ी कर दी गई है। इंटरपोल की ओर से जारी इनपुट के बाद औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जिला पुलिस, इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) और अन्य खुफिया एजेंसियों को चौकस रहने के निर्देश दिए गए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *