डुमरी|गुमला के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बाबा टांगीनाथ धाम परिसर में आगामी महाशिवरात्रि मेले की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले की विधि-व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए समिति द्वारा जानकारी दी गई कि मेले के दौरान चार अलग-अलग गेटों का निर्माण किया गया है, जहां पार्किंग, पेयजल, वालंटियर व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। श्रद्धालु झरने की ओर से होते हुए मुख्य मंदिर तक दर्शन हेतु प्रवेश करेंगे महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही सभी प्रमुख स्थलों पर दिशा-निर्देश व सूचनाओं से संबंधित अलग-अलग बैनर लगाए जाएंगे मेले के दौरान कंट्रोल रूम, पेयजल, शौचालय, पानी टैंकर, तथा झरने की ओर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की विशेष व्यवस्था की जाएगी। मेला लगाने के लिए कुछ सक्रिय कार्यकर्ताओं का चयन भी किया गया है समिति ने स्पष्ट किया कि मुख्य मंदिर परिसर में अगरबत्ती पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।


