पंजाब के लुधियाना में 5 दिन पहले साहनेवाल के महादेव कॉलोनी इलाके में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प मामले में पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। पुलिस से 28 बदमाशों पर मामला दर्ज कर दिया है। 16 बदमाशों पर पुलिस ने बायनेम FIR दर्ज की जबकि 12 अज्ञात आरोपी है। गोलियां चलाने के मामले में मुख्यारोपी मनी खच्चर, दिलीप कुमार उर्फ भैया और अमन कुमार उर्फ बैस को पनाह देने और नकदी देने में मदद करने के आरोप में मनी खच्च के पिता-मां सहित 5 लोगों को पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मनी खच्चर पर पहले भी मारपीट सहित अन्य आपराधिक मामले दर्ज है। आरोपी चल रहे फरार जानकारी मुताबिक हवलदार जसवीर सिंह समेत पुलिस पार्टी 8 फरवरी 2026 को गश्त के दौरान ईस्टमैन चौक, लुधियाना में मौजूद थी। इसी दौरान एक खास मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी मनी खच्चर, दिलीप कुमार उर्फ भैया और अमन कुमार उर्फ बैस अभी तक गिरफ्तारी से फरार हैं। अधिकारियों ने जांच की तो पता चला कि मनी खच्चर का पिता रमेश कुमार और मां अमरजीत कौर, राज किशोर, इंदु देवी और वीर सिंह ने उसे पनाह पनाह दी है। इतना ही नहीं, ये लोग आरोपियों को आर्थिक मदद भी कर रहे हैं और उनके मामलों की पैरवी कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने इन आरोपियों को शरण देने और मदद करने वालों के खिलाफ भी केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


