सूरजपुर के एनिकट में डूबे दो नाबालिग,दूसरे दिन मिला शव:रविवार दोपहर नहाने के दौरान डूबे, SDRF ने 20 घंटे बाद शव बाहर निकाला

सूरजपुर जिले के रामनगर में मोहरा एनिकट में रविवार को नहाने के लिए उतरे दो नाबालिग छात्र गहरे पानी में डूब गए। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ टीम के साथ स्थानीय गोताखोरों ने दोनों की तलाश शुरू की। रविवार देर शाम तक दोनों का पता नहीं चल सका। रविवार सुबह दोनों छात्रों का शव बरामद कर लिया गया है, मामला विश्रामपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर को शिवनंदनपुर निवासी आदिल अंसारी (12 वर्ष) पिता सेराज अंसारी और जयनगर कुंजनगर निवासी अयान सद्दाम (15 वर्ष) पिता मो. जावेद अपने 5-6 हमउम्र दोस्तों के साथ घूमने के लिए रामनगर मोहरा एनीकट गए थे। आदिल और अयान नहाने के लिए डेम में उतर गए। देखते ही देखते वे गहरे पानी में डूब गए। दोनों को डूबता देख साथियों ने शोर मचाया, तब तक दोनों गहरे पानी में समा गए। रेस्क्यू अभियान, 20 घंटे बाद मिला शव
पानी में डूबने वाले अयान का भाई आवेश भी मौके पर मौजूद था। अन्य बच्चों ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी तो हड़कंप मच गया। घटना की सूचना विश्रामपुर पुलिस को दी गई। विश्रामपुर पुलिस ने तत्काल सूरजपुर एसडीआरएफ टीम को जानकारी दी। एसडीआरएफ टीम के साथ ही स्थानीय गोताखोरों ने दोनों छात्रों की तलाश शुरू की। रविवार देर शाम तक दोनों का पता नहीं चला। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान बंद कर दिया गया। रविवार सुबह फिर से रेस्क्यू अभियान शुरु किया गया। रविवार सुबह से शुरु किए गए अभियान के करीब तीन घंटे बाद एसडीआरएफ ने दोनों नाबालिगों का शव बरामद कर लिया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घूमने के बहाने निकले थे छात्र
मृतक अयान सद्दाम कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा नौवीं का छात्र था। आदिल अपने नाना-नानी के घर मनेंद्रगढ़ में रहकर मदरसे में पढ़ाई करता था। वह हाल ही में शब-ए-बारात पर्व मनाने अपने माता-पिता के पास शिवनंदनपुर आया हुआ था परिजनों ने बताया कि अयान रविवार की दोपहर अपने पिता के साथ भोजन करने के हेयर कटिंग कराने जाना बताकर घर से निकला था। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पहले भी हो चुके हैं हादसे
इससे पहले भी मोहरा एनिकट में कई घटनाएं हो चुकी हैं। प्रशासन ने इसे प्रतिबंधित क्षेत्र भी घोषित किया है। इसके बावजूद यहां नहाने के लिए नाबालिग एवं युवक पहुंच जाते हैं। मोहरा एनिकट में पानी काफी गहरा है, जिसके कारण हादसे हो रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *