श्रीगंगानगर में दिन का तापमान 26.1 डिग्री:वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव कम होने से बारिश की संभावना नहीं, बादलवाही का दौर जारी

श्रीगंगानगर जिले में इस बार वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर कम रहा, जिससे इलाके में मावठ की बारिश नहीं हुई। इस कारण तापमान भी तेजी से बढ़ रहा है और सामान्य से चार डिग्री अधिक है। दोपहर को तेज धूप पड़ रही है और सुबह-शाम ठंड का एहसास भी हो रहा है। पिछले कई दिनों से जिले में मौसम ड्राई बना हुआ है। मौसम राडार स्टेशन, श्रीगंगानगर पर सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। रविवार को न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री और अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं, शनिवार को न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। सोमवार सुबह से जिले के अधिकतर हिस्सों में बादलवाही का दौर जारी है और ठंडी हवाएं भी चल रही है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कमजोर होने से बारिश के आसार कम है। इस बीच दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक जा सकता है, जिससे फसलों को नुकसान होगा। जिले में इस बार अच्छी बारिश नहीं हुई और सर्दी का मौसम लंबा नहीं चला। जिससे सरसों और चना की फसलों में नुकसान हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *