भागवत कथा में आई महिलाओं के साथ वारदात:गले से सोने की चैन, लॉकेट छीन भागे चोर, एक घंटे में दो महिलाएं बनी शिकार

जोधपुर शहर के गांधी मैदान में चल रही भागवत कथा में शामिल होने आई महिलाओं के गले से सोने की चैन छीन ली गई। एक घंटे में दो महिलाओं के साथ चैन छीनने की वारदात सामने आई है। इसको लेकर सरदारपुरा थाने में रिपोर्ट दी गई है। फिलहाल पुलिस आस पास की जगहों के फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
थाने में प्रमिला मिश्रा (60) ने रिपोर्ट दी। बताया कि 6 फरवरी को गांधी मैदान में भागवत कथा सुनने के लिए गई थी। इसी दौरान अज्ञात चोर उनके गले में पहनी सोने की चैन छीनकर भाग गया। महिला सुखानंद बगीची से कथा सुनने के लिए आई थी।
इसी थाने में उषा रानी राणावत ने रिपोर्ट दी। बताया कि गांधी मैदान में भागवत कथा सुनने के लिए आई थी। इस दौरान अज्ञात चोर उनके गले में पहली सोने की चैन ओर लॉकेट छीनकर भाग गया। महिला रातानाडा सुभाष चौक से कथा सुनने के लिए आई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *