आज पहले मैच में नीदरलैंड और नामीबिया की भिड़ंत:पाकिस्तान से हार के बाद वापसी करना चाहेगा डच टीम; साउथ अफ्रीका को हरा नामीबिया हरा चुकी है

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 10वां मुकाबला मंगलवार को नीदरलैंड और नामीबिया के बीच दिल्ली में खेला जाएगा। नीदरलैंड की टीम टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत की तलाश में है,वहीं नामीबिया की टीम जीत के साथ अपने अभियान का आगाज करना चाहेगी। आंकड़ों के लिहाज से नीदरलैंड का पलड़ा थोड़ा भारी लग रहा है। अब अब तक दोनों टीमों के बीच 5 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें 3 मुकाबले नीदरलैंड के पक्ष में रहा है, जबकि नामीबिया केवल एक मैच जीत है। हालांकि, नामीबिया ने हाल ही में साउथ अफ्रीका जैसी बड़ी टीम को हराकर सबको चौंकाया है। वहीं,नीदरलैंड टी-20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ करीब आकर हार गई थी। आखिरी 2 ओवर्स में 29 रन चाहिए थे,लेकिन लोगन वैन बीक के एक महंगे ओवर ने मैच छीन लिया। नीदरलैंड को पहली जीत की तलाश, माइकल लेविट पर होंगी नजरें
नीदरलैंड ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान जैसी दिग्गज टीम को लगभग घुटनों पर ला दिया था। मैच के 70% हिस्से में डच टीम का दबदबा था, लेकिन फील्डिंग में छूटे कैच और आखिरी ओवर्स के दबाव ने पाकिस्तान को जीत दिला दी। इस हार के बावजूद नीदरलैंड का आत्मविश्वास ऊंचा है क्योंकि उन्होंने दिखाया है कि वे ICC इवेंट्स में अपनी क्षमता से बढ़कर प्रदर्शन करने का हुनर रखते हैं। नीदरलैंड की टीम के लिए ओपनर माइकल लेविट पावरप्ले में रनों की रफ्तार बढ़ाने का काम करेंगे। दिल्ली की छोटी बाउंड्री पर उनकी पावर-हिटिंग टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। टीम के सबसे बड़े खिलाड़ी बास डी लीडे हैं, जो टॉप-5 में बल्लेबाजी के साथ-साथ किसी भी फेज में गेंदबाजी करने की क्षमता रखते हैं। तेज गेंदबाज पॉल वैन मीकेरेन पाकिस्तान के खिलाफ मैच में थोड़ी फिटनेस समस्या से जूझ रहे थे, लेकिन उम्मीद है कि वे नामीबिया के खिलाफ अटैक की अगुआई करेंगे। वहीं, कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने भी पिछले मैच में 39 रन बनाकर अच्छी फॉर्म के संकेत दिए हैं। मैक्स ओ’डोड टीम के टॉप स्कोरर हैं। अब तक खेले 88 मैचों में 2314 रन बनाए हैं। पॉल वैन मीकेरेन ने नीदरलैंड की ओर से टी-20 में टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने 78 मैचों में 86 विकेट ले चुके हैं। पॉल वैन मीकेरेन और आर्यन दत्त ने पिछले मैच में दो-दो विकेट झटके थे। स्पिन विभाग में रूएलॉफ वैन डर मर्व नामीबिया के खिलाफ काफी सफल रहे हैं, उन्होंने 5 मैचों में 4 विकेट चटकाए हैं। नामीबिया का बढ़ा हुआ है हौसला,जॉन फ्राइलिनक हैं टीम के ट्रंप कार्ड
नामीबिया की टीम इस वर्ल्ड कप में अपनी पहली चुनौती के लिए तैयार है। टीम ने पिछले 9 में से 7 टी-20 मैच जीते हैं। खास बात यह है कि उन्होंने साउथ अफ्रीका को 4 विकेट से हराकर अपनी ताकत दिखाई है। वार्म-अप मैच में जॉन फ्राइलिनक ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 44 गेंदों में 88 रनों की पारी खेली थी। उनका स्ट्राइक रेट पिछले 10 मैचों में 194 का रहा है, जो नीदरलैंड के गेंदबाजों के लिए खतरे की घंटी है। कप्तान गेरहार्ड इरास्मस टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने अब तक खेले 77 मैचों में 124.01 की स्ट्राइक रेट से 1833 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में नामीबिया के रूबेन ट्रम्पलमैन जबरदस्त फॉर्म में हैं, उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले मैच में 3 विकेट लिए थे। बर्नार्ड शोल्ट्ज नामीबिया के टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने 76 मैचों में 74 विकेट लिए थे।
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच: छक्कों की हो सकती है बारिश
दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। पिछले 2 टी-20 मैचों में यहां 47 छक्के लगे हैं और 4 में से 3 बार स्कोर 200 के पार गया है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 145 रन है। हालांकि, आंकड़ों के मुताबिक यहां पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 14 में से 9 मैच जीते हैं, लेकिन पिच के मिजाज को देखते हुए टॉस जीतने वाला कप्तान पहले बल्लेबाजी कर बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगा। मौसम का हाल: दिल्ली में खिली रहेगी धूप
मैच के दिन दिल्ली का मौसम साफ रहने की उम्मीद है। तापमान 11 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। सुबह 11 बजे मैच शुरू होने के कारण ओस का प्रभाव नहीं रहेगा, जिससे स्पिनर्स और तेज गेंदबाजों दोनों को समान अवसर मिलेंगे। दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI:
नीदरलैंड: माइकल लेविट, मैक्स ओ’डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान/विकेटकीपर),जैक लायन-कैशेट, लोगान वैन बीक,रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, पॉल वैन मीकेरेन। नामीबिया: जॉन फ्राइलिनक,लॉरेन स्टीनकैंप, निकोल लोफ्टी-ईटन, जेरार्ड इरास्मस (कप्तान), जे जे स्मिट, मालन क्रूगर, रूबेन ट्रम्पेलमैन, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), बर्नार्ड शोल्ट्ज, बेन शिकोंगो, मैक्स हेंगो। मैच कहां देखें? इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, मोबाइल यूजर्स जियो-हॉटस्टार एप पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। मैच से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए आप दैनिक भास्कर एप के साथ बने रह सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *