इंदौर के पीटीसी परिसर में एक पुलिसकर्मी की पत्नी ने आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह पति ने पत्नी को फंदे पर लटका देखा। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है। पुलिस के अनुसार मृतका का नाम स्नेहा जादौन (24) है। उनके पति का नाम शैलेन्द्र जादौन है, जो पीटीसी में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं और वहीं रहते हैं। पति सोमवार सुबह पत्नी के शव को लेकर एमवाय अस्पताल पहुंचे थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीटीसी के वरिष्ठ अधिकारी भी जांच में जुट गए हैं।


