पेंड्रा में अरपा महोत्सव…10-11 फरवरी को ट्रैफिक डायवर्जन:GPM पुलिस ने जारी किए रूट चार्ट, SDOP ने लोगों से की सहयोग की अपील

पेंड्रा में 10 और 11 फरवरी को आयोजित अरपा महोत्सव के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए GPM यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इस दौरान कुछ मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी और पार्किंग के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। एसडीओपी राजेश देवांगन ने आम जनता से अपील की है कि वे इन निर्देशों का पालन करें और महोत्सव के सफल आयोजन में सहयोग करें। पुलिस ने अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए हैं। गौरेला-मरवाही-पेंड्रा की ओर से वाले गाड़ियों के लिए पार्किंग व्यवस्था गौरेला की ओर से आने वाले वाहन गौरेला से नया बस स्टैंड पेंड्रा, आजाद चौक, दुर्गा चौक, दुर्गा सरोवर तिराहा (अमरपुर रोड), इंदिरा उद्यान तिराहा होते हुए फिजिकल कॉलेज मैदान पार्किंग तक जाएंगे। मरवाही की ओर से आने वाले वाहनों को मरवाही से दनौली तिराहा, बंधी फारेस्ट बैरियर, दुर्गा मंदिर बंधी, डाइट कॉलेज मार्ग से होते हुए फिजिकल कॉलेज मैदान पार्किंग तक पहुंचना होगा। पेंड्रा शहर के भीतर से आने वाले वाहनों के लिए दो विकल्प दिए गए हैं। पहला विकल्प दुर्गा चौक से दुर्गा सरोवर, इंदिरा उद्यान होते हुए फिजिकल कॉलेज मैदान पार्किंग तक है। दूसरा विकल्प डाइट कॉलेज मार्ग से सीधे फिजिकल कॉलेज मैदान पार्किंग तक जाता है। महोत्सव के दौरान स्वीमिंग पूल रोड़ वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित वीआईपी पार्किंग मल्टीपर्पस स्कूल मैदान के सामने सुल्तानिया जी के स्वामित्व वाली ‘पतंगवा’ मार्ग पर स्थित भूमि पर होगी। यहां केवल पासधारी वाहन ही पार्क कर सकेंगे। वीवीआईपी पार्किंग डाइट कॉलेज से मल्टीपर्पस मैदान की ओर जाने वाले मार्ग पर दाहिनी ओर गर्ल्स हॉस्टल मैदान में निर्धारित की गई है। महोत्सव के दौरान स्वीमिंग पूल मार्ग (शुभ-लाभ फर्नीचर के सामने) पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। एसडीओपी राजेश देवांगन ने कहा कि इन निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि महोत्सव शांतिपूर्ण और सफल ढंग से संपन्न हो सके। अधिक जानकारी के लिए GPM ट्रैफिक पुलिस से संपर्क किया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *