अज्ञात वाहन की टक्कर-एक्टिवा सवार 2 महिलाओं की मौत:भीलवाड़ा से कंवलियास जा रही थी,सरेरी के पास हुई हादसे का शिकार

भीलवाड़ा अजमेर नेशनल हाईवे 48 पर सरेरी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक्टिवा सवार दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई।हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।108 एंबुलेंस की मदद से मृतक महिलाओं के शव मोर्च्युरी में शिफ्ट करवाए वहीं हादसे में घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी मामला गुलाबपुरा थाना क्षेत्र के अजमेर भीलवाड़ा नेशनल हाईवे 48 का है, यहां सरेरी के पास एक्टिवा सवार तीन महिलाओंको अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई जबकि एक महिला घायल हुई है।ये तीनों महिलाएं भीलवाड़ा की हैं ओर एक्टिवा से कंवलियास के पास त्रिदेव महादेव जा रही थी इसी दौरान सरेरी चौराहे पर अज्ञात वाहन ने इन्हे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में इनकी हुई मौत हादसे में सीता पिता राम धोबी निवासी भीलवाड़ा, रेखा (28 ) पत्नी सांवरमल बलाई की मौत हो गई जबकि चंचल नायक बुरी तरह घायल हुई है। हादसे के बाद मौके पार बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस ओर गुलाबपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया जबकि मृतक महिलाओं के शव रायला मोर्च्यूरी में रखवाए गए हैं। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित किया है, उनके आने के बाद पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।फिलहाल पुलिस ने अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *