कामडारा-बेड़ो मुख्य सड़क पर वाहन की टक्कर से दो युवकों की जान गई

कामडारा|कामडारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव अरहरा मोड़ व कोटबो पेट्रोल पंप के बीच कामडारा-बेड़ो मुख्य पथ पर अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक की मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना आज रविवार को दोपहर 3 बजकर 30 मिनट के आसपास की है। मृतक युवकों में से एक की पहचान फिलमोन किंडो उम्र 18 वर्ष पिता रंजीत किंडो गांव सरईडीह बसिया निवासी और दूसरे युवक की पहचान आलोक तोपनो उम्र 14 वर्ष पिता अनमोल तोपनो गांव टुरूंडू डुमरटोली के रुप में हुई है। बताया जा रहा कि मृतक युवक फिलमोन किंडो बसिया कॉलेज में इंटर की परीक्षा दे रहा था। जो कुछ दिन से टुरूंडू डुमरटोली मे आलोक तोपनो के घर पर रह रहा था। जो आज बसिया जाने के लिए निकला था। वहीं मृतक आलोक तोपनो के परिजनों ने आलोक से कहा था कि फिलमोन को बस चढ़ा देना और तुम पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाकर लौटना। पर उक्त दोनों युवक गांव बकसपुर की ओर चले गए और वापसी के क्रम मे गांव अरहरा मोड़ और कोटबो पेट्रोल पंप के बीच मुख्य पथ पर अज्ञात वाहन ठोकर मारकर फरार हो गया। जिसके कारण फिलमोन किंडो की मौत घटनास्थल पर हो गई। वहीं घटना की खबर लगते ही कामडारा पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और दूसरे घायल युवक आलोक तोपनो को सीएचसी कामडारा मे भर्ती कराया। परंतु ईलाज के क्रम मे अस्पताल मे उसकी भी मौत हो गई। इधर कामडारा पुलिस ने उक्त दोनो शवों को अपने कब्जे मे करने के उपरांत उक्त दोनों मृतकों के परिजनों को इसकी सूचना दी। खबर लगते ही दोनों मृतकों के परिजन कामडारा अस्पताल पहुंचे। उक्त हृदय विदारक घटना की खबर लगते ही दोनों मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *