विजयपुर की कॉलोनी में दो सूने मकानों में चोरी:शादी में गए परिवार के घर से 10 लाख की चोरी; आभूषण और नकदी ले गए चोर

विजयपुर कस्बे की बजरंग कॉलोनी में रविवार रात दो सूने मकानों में चोरी की वारदात हुई। अज्ञात चोर लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में चिंता का माहौल है। पहली वारदात बजरंग कॉलोनी निवासी बिन्दुसार सिंह जादौन के घर हुई। बिन्दुसार सिंह अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने विजयपुर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने रात में सूने मकान का ताला तोड़कर अदंर घुसा। सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले गए चोर चोरों ने अलमारी और बक्सों को खंगालकर सोने-चांदी के आभूषणों सहित लगभग 44 हजार रुपए नकद चुरा लिए। चोरी गए माल की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपएआंकी गई है। सुबह परिवार के लौटने पर घटना का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। उसी रात चोरों ने पास ही स्थित एक और घर में चोरी की। भावना पत्नी स्वर्गीय गणेश जादौन के मकान को भी निशाना बनाया। इस मकान में भी ताला तोड़ने के निशान मिले हैं। मकान मालिक वर्तमान में ग्वालियर में रहती हैं, इसलिए अभी तक थाने में औपचारिक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। मकान में रह रहे किरायेदार ने ताला टूटा देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है किरायेदार की सूचना पर विजयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मकान की जांच की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है और दोनों घटनास्थलों के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस को आशंका है कि दोनों वारदातों को एक ही गिरोह ने अंजाम दिया है। अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज विजयपुर थाना प्रभारी टी.आई. राजन सिंह गुर्जर ने बताया कि बिन्दुसार सिंह जादौन के मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है। दूसरे मकान के संबंध में किरायेदार से मिली सूचना के आधार पर जांच की गई है, फरियादी के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *