छतरपुर में पुलिस चौकी में घुसा बेकाबू ट्रैक्टर:पेड़ से टकराने से ड्राइवर की मौत; देर रात थ्रेसर लेकर जा रहा था

छतरपुर जिले के बड़ामलहरा अनुभाग के भगवा थाना क्षेत्र में देर रात एक तेज रफ्तार मैसी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुलिस चौकी परिसर में घुस गया। यहां ट्रैक्टर परिसर में लगे आंवले के पेड़ से जा टकराया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान धरमपुरा निवासी कलू उर्फ रघुवीर यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रघुवीर देर रात थ्रेसर लगे ट्रैक्टर से धरमपुरा से घुवारा की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ा और वह सीधे पुलिस चौकी परिसर में जा घुसा। पेड़ से टकराने के बाद चालक ट्रैक्टर के पहिये के नीचे दब गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चौकी में कोई पुलिसकर्मी नहीं था प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय पुलिस चौकी परिसर में कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था, जिससे कोई बड़ा हादसा टल गया। अस्पताल लाने से पहले हो चुकी थी मौत घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। मृतक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डॉक्टर रमाकांत तिवारी ने बताया, “अस्पताल लाए जाने पर मरीज की जांच की गई, लेकिन उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *