कैरो|प्रखंड के कैरो बाजर टांड में रविवार को आदिवासी लोहरा समाज का बैठक प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप लोहरा की अध्यक्षता में हुई। मौके पर उपस्थित जिला अध्यक्ष लक्ष्मण लोहरा ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाना है तो सभी को शिक्षित करना होगा, नशापान से दूर होना होगा, आपस मे एकजुटता का परिचय देना होगा। बैठक में प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया। जिसमें प्रखंड सचिव राजेश लोहरा, कोषाध्यक्ष बिहारी लोहरा, उपाध्यक्ष संदीप लोहरा को बनाया गया। मौके पर जिला अध्यक्ष लक्ष्मण लोहरा, महासचिव अमित लोहरा, परमेश्वर लोहरा, उपाध्यक्ष विक्रम लोहरा, कोषाध्यक्ष कृष्णा लोहरा और प्रखंड के सभी लोहरा आदि उपस्थित थे। गुमला|नगर निकाय चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों और संगठनात्मक निर्देशों की अवहेलना के आरोप में जिला कांग्रेस कमेटी ने ज्योति कुजूर एवं जसमनी लुगुन को कांग्रेस से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अध्यक्ष राजनील तिग्गा द्वारा जारी पत्र के अनुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने स्पष्ट निर्देश जारी किया था कि अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारों का चयन जिला राजनीतिक मामलों की समिति से परामर्श एवं सर्वसम्मति से किया जाएगा। पार्टी केवल उन्हीं उम्मीदवारों का समर्थन करेगी। जिन्हें समिति की सहमति प्राप्त हो। निर्देशों का उल्लंघन करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इन निर्देशों के बावजूद अवहेलना करने पर 6 फरवरी को दोनों नेत्री को कारण बताओ नोटिस जारी कर निर्धारित समय सीमा के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया था। लेकिन पार्टी को किसी प्रकार का उत्तर प्राप्त नहीं हुआ। साथ ही आरोप है कि दोनों नेताओं ने संगठनात्मक निर्देशों की अवहेलना करते हुए अपनी गतिविधियां जारी रखीं। इन परिस्थितियों को देखते हुए जिला कमेटी ने संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से दोनों को पार्टी से निलंबित कर दिया है।


