गुरुग्राम में युवक ने जंगल में किया सुसाइड:फांसी लगाते समय टूटी टहनी; जंगली जानवरों ने खाई बॉडी, कंकाल बरामद

गुरुग्राम में सोहना-तावडू रोड पर अरावली पहाड़ियों में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड के बाद बोझ के चलते टहनी टूट गई और उसकी डेडबॉडी पत्थरों पर गिर गई। इसके बाद जंगली जानवर उसकी डेडबॉडी को घसीटकर ले गए और मांस को खा गए। जंगल से गुजर रहे किसी राहगीर ने सिर के साथ हडि्डयों का ढांचा पड़ा दिखाई दिया तो इसकी सूचना पुलिस को दी। उसका शरीर का सिर और हडि्डयों का ढांचा मिला है। रात को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डेडबॉडी को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। सोहना में मां के साथ रहता था सोमवार सुबह मृतक युवक की पहचान नहर कॉलोनी में रहने वाले 24 वर्षीय शगुन कुमार पुत्र सोहन सिंह के रूप में हुई है। वह मूल रूप से अलवर जिले के गांव जटीयाणा शाहपुर का निवासी था और कई साल से अपनी मां के साथ सोहना नहर कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। फंदा टूटने से गिरा, सिर पत्थर से टकराया प्रारंभिक जांच में पता चला कि शगुन ने सोहना-तावड़ू रोड के पास फार्म हाउस क्षेत्र में एक पेड़ पर फंदा लगाकर फांसी लगाने की कोशिश की। लेकिन फंदा टूट गया और वह जमीन पर गिर पड़ा। गिरते समय उसका सिर पत्थर से टकराया, जिससे सिर फट गया और मौके पर ही मौत हो गई। कई दिन तक पहाड़ियों में पड़ी रही डेडबॉडी हालांकि शव कई दिनों तक पहाड़ी में पड़ा रहा, जिसके कारण जंगली जानवरों ने उसे घसीटकर अलग-अलग जगहों पर ले जाकर काफी हिस्सा खा लिया। शव का चेहरा पूरी तरह क्षत-विक्षत हो चुका था, हड्डियां निकली हुई थीं और शरीर के कई हिस्से बिखरे पड़े थे। सुसाइड नोट मिला पुलिस को मौके से सिर का हिस्सा, कपड़े के टुकड़े, हड्डियों के कुछ हिस्से और एक फटा हुआ सुसाइड नोट मिला है। यह सुसाइड नोट गीला होने और फटने के कारण पढ़ना मुश्किल हो रहा है, लेकिन विशेषज्ञों की मदद से इसे डिकोड करने की कोशिश की जा रही है। 14 जनवरी से लापता था मृतक के मामा मुकेश ने पुलिस को बताया कि शगुन सोहना के एक केले गोदाम में नौकरी करता था। वह 14 जनवरी से लापता था। उसने नौकरी से 10 हजार रुपये निकाले थे और अपनी मोटरसाइकिल भी बेच दी थी। परिवार ने उसकी गुमशुदगी की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। परेशानी का कारण नहीं बताया था परिजनों का कहना है कि शगुन पिछले कुछ समय से परेशान रहता था, लेकिन ठीक-ठीक कारण किसी को नहीं पता। पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, सीसीटीवी फुटेज की जांच हो रही है और सुसाइड नोट को फॉरेंसिक लैब में भेजा गया है। पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही इस बारे में सिटी सोहना थाने के एसएचओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सटीक कारण और समय स्पष्ट होगा। पुलिस यह भी जांच रही है कि क्या मौत सिर्फ सुसाइड थी या इसमें कोई अन्य पहलू जुड़ा है, क्योंकि शव की हालत और देरी से मिलने से कई सवाल खड़े हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *