बारात से लौट रही कार को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर:छतरपुर में दूल्हा-दुल्हन समेत 4 घायल; अवैध रेत भरकर जा रहा था चालक

छतरपुर जिले के लवकुश नगर थाना क्षेत्र में बसंतपुर तिराहे के पास अवैध रेत से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक वेन्यू कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में नवविवाहित दूल्हा-दुल्हन सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। सरबई से बारात लेकर लौट रहे थे जानकारी के अनुसार, दूल्हा अमित अहिरवार अपनी नवविवाहिता पत्नी प्रभा अहिरवार के साथ शादी के बाद देर रात घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दूल्हा-दुल्हन के अलावा दूल्हे के फूफा और एक अन्य रिश्तेदार भी गंभीर रूप से घायल हो गए। ऐसा लगा कि शादी की डोली के बाद सीधी अर्थी उठेगी
दूल्हा अमित अहिरवार ने बताया कि उनकी शादी 7 फरवरी को हुई थी। दोपहर करीब 2 बजे वे अपने घर सरवई से बारात लेकर पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के ग्राम भरवारा पहुंचे थे। यहां 7-8 फरवरी की दरम्यानी रात और 8 फरवरी को शाम करीब 5 बजे तक शादी की रस्में चलती रहीं। इसके बाद शाम 7 बजे उनकी विदाई हुई। विदाई के बाद वे काले रंग की वेन्यू कार से वापस लौट रहे थे। कार में दुल्हन प्रभा अहिरवार (20), दूल्हा अमित अहिरवार (21), फूफा देवीदीन और दोस्त सत्यम लखेरा मौजूद थे, जो वाहन चला रहा था। इस तरह कार में कुल चार लोग सवार थे। दूल्हा के अनुसार, रात करीब 9 बजे उनके गांव से लगभग 25 किलोमीटर दूर बसंतपुर तिगैला के पास तेज रफ्तार बालू से भरे ट्रैक्टर ने उनकी कार को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दुल्हन, कार चालक और फूफा गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूल्हा सुरक्षित बच गया। घायलों में दोस्त सत्यम लखेरा और फूफा देवीदीन को उत्तर प्रदेश के महोबा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं दुल्हन प्रभा अहिरवार को छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुल्हन के कमर और गर्दन में चोटें आई हैं। अमित ने कहा कि गनीमत रही कि भगवान की कृपा से वे बच गए। उन्होंने बताया कि एक पल को ऐसा लगा था कि शादी की डोली के बाद सीधी अर्थी उठेगी। ट्रैक्टर छोड़कर भागा चालक स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को जब्त कर लिया है। जिले में अवैध रेत परिवहन के कारण लगातार हो रहे हादसों से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि सख्त कार्रवाई न होने से ऐसे हादसे हो रहे हैं। देखिए तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *