जांजगीर-चांपा में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में लगी आग:शॉर्ट सर्किट से सामान खाक, दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा में बंटी इलेक्ट्रॉनिक दुकान के गोदाम में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। इस घटना में इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, बंटी इलेक्ट्रॉनिक के संचालक ने यह गोदाम किराए पर लिया था, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक सामान रखे गए थे। सोमवार सुबह करीब 7 बजे गोदाम से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग भड़क उठी और कुछ ही मिनटों में पूरा सामान इसकी चपेट में आ गया। दमकल टीम ने आग पर पाया काबू आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसने कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझाया। वहीं अब नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। अकलतरा पुलिस टीम भी घटना स्थल पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को गोदाम के आसपास से हटाया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों से भी जांच कराई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *