चांदी ₹17 हजार बढ़कर ₹2.62 लाख किलो पर पहुंची:सोना आज ₹3,515 महंगा हुआ, ये ₹1.56 लाख का 10 ग्राम बिक रहा

सोना-चांदी के दाम में आज यानी 9 फरवरी को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 3,515 रुपए बढ़कर 1,55,593 रुपए हो गया है। इससे पहले से 1,52,078 रुपए पर था। चांदी 16,826 रुपए बढ़कर 2,61,755 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले ये 2,44,929 रुपए पर थी। सर्राफा बाजार में सोने ने 29 जनवरी को 1,76,121 और चांदी ने 3,85,933 रुपए का हाई बनाया था। कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत सोर्स: goodreturns 9 फरवरी, 2026) इस हफ्ते सोने-चांदी की चाल नोट: सोने की कीमत रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत रुपए प्रति किलो है।, 31 जनवरी और 7-8 फरवरी को बाजार बंद था। सोस: IBJA सस्ते दामों पर खरीदारी कर रहे लोग
एक्सपर्ट्स के अनुसार बीते दो दिनों से पहले पिछले तीन कारोबारी सत्रों में सोना और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट आई थी, जिसमें सोना करीब 15% तक नीचे आ गया था। लेकिन अब जैसे ही कीमतें स्थिर हुईं, निवेशक अब कम दामों पर खरीदारी कर रहे हैं। हालांकि अभी सोने-चांदी में एकमुश्त निवेश से बचना चाहिए और धीरे-धीरे निवेश करना चाहिए। 2025 में सोना 75% और चांदी 167% महंगी हुई ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *