सीएसआई को शोकाज नोटिस, दरोगा को फटकारा:लोहारपट्टी में कचरा देख नाराज हुए निगमायुक्त, भागीरथपुरा में भी देखा काम

नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने सोमवार को निगम अधिकारियों के साथ भागीरथपुरा और जोन क्रमांक-2 के अंतर्गत लोहारपट्‌टी इलाके का दौरा किया। इस दौरान लोहारपट्‌टी में कचरा समय पर नहीं उठाने और सफाई में लापरवाही पर दरोगा को फटकार लगाई और क्षेत्रीय सीएसआई को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आयुक्त ने इलाके में पूरी तरह से सफाई के निर्देश दिए हैं। इससे पहले आयुक्त भागीरथपुरा पहुंचे और जलप्रदाय और ड्रेनेज लाइन से संबंधित कामों को देखा। निगमायुक्त ने संबंधित अधिकारियों से काम की जानकारी ली और सभी काम तय समय में क्वालिटी के साथ जल्दी पूरा करने को कहा। आयुक्त ने इलाके में लोगों को बिना किसी परेशानी के नियमित जलप्रदाय करने के लिए जरूरी व्यवस्थाएं करने को भी बोला। निगमायुक्त के साथ अपर आयुक्त नरेंद्र नाथ पांडे, जोनल अधिकारी, क्षेत्रीय सीएसआई सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। यहां से निगमायुक्त जोनल ऑफिस क्रमांक 14 हवा बंगला इलाके में सफाई व्यवस्था और विकास कामों को देखने पहुंचे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *