भास्कर न्यूज | धमतरी लिमतरा में आयोजित 3 दिवसीय कबीर सत्संग समारोह में प्रवचन सुनने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। संत अर्धनाम साहेब ने कहा कि कबीर का संदेश मानव मात्र के कल्याण, सत्य, प्रेम और समानता पर आधारित है। उन्होंने कहा कि कबीर साहेब ने समाज को जाति-पाति, ऊंच-नीच, आडंबर और दिखावे से दूर रहकर सच्चे सद्गुरु की शरण में आने तथा नाम सुमिरन, सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। सुधाकर साहेब ने कहा कि आज के भौतिकवादी युग में कबीर साहेब की वाणी समाज को आपसी भाईचारे, नैतिकता और आध्यात्मिक चेतना की ओर अग्रसर करती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से सत्संग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा मानव सेवा को ही सच्ची ईश्वर सेवा मानने का संदेश दिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रंजना साहू, जनपद अध्यक्ष अंगीरा ध्रुव, पूर्णिमा बनपेला, भेष साहू, हरदेव चंद्राकर, आनंद चंद्राकर, द्वारका साहू, अश्वनी साहू, वीरेंद्र ध्रुवंशी, मूलचंद अग्रवाल, घनश्याम सिंह साहू, गौतम साहू, अमर दास साहू, प्रेमलाल साहू, खुमान साहू, धनंजय, शत्रुघ्न समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


