रायसेन में गेहूं पंजीयन का पोर्टल ठप:फसल नहीं दिखने से पहले दिन नहीं हुआ एक भी रजिस्ट्रेशन; 7 मार्च तक है मौका

रायसेन जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु किसान पंजीयन 7 फरवरी से शुरू हो गए हैं। हालांकि, तकनीकी खामी के चलते पहले दिन से ही पोर्टल पर फसल प्रदर्शित नहीं हो रही है। इस कारण पहले दिन जिले में एक भी किसान का पंजीयन नहीं हो पाया। रायसेन जिला मुख्यालय की समिति पर दो किसान पंजीयन कराने पहुंचे थे, लेकिन फसल शो न होने के कारण वे बैरंग लौट गए। पंजीयन की अंतिम तिथि 7 मार्च निर्धारित की गई है। जिले में गेहूं उपार्जन के लिए कुल 117 पंजीयन केंद्र स्वीकृत किए गए हैं। किसान एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर कियोस्क, लोक सेवा केंद्र, निजी साइबर कैफे और सहकारी समिति केंद्रों पर पंजीयन करा सकते हैं। 50 रुपए से ज्यादा फीस नहीं निजी केंद्रों पर पंजीयन शुल्क के संबंध में कलेक्टर द्वारा निर्देश जारी किए जाएंगे। इसमें प्रति पंजीयन 50 रुपये से अधिक शुल्क नहीं लिया जाएगा। पंजीयन के लिए किसानों को भूमि संबंधी दस्तावेज, आधार कार्ड और अन्य फोटो पहचान-पत्रों का रिकॉर्ड रखना अनिवार्य होगा। सिकमी और बटाईदारों के लिए नियम सिकमी, बटाईदार, कोटवार और वन पट्टाधारी किसानों के लिए पंजीयन की सुविधा केवल सहकारी समिति और सहकारी विपणन संस्था द्वारा संचालित केंद्रों पर ही मिलेगी। इस श्रेणी के शत-प्रतिशत किसानों का सत्यापन राजस्व विभाग द्वारा किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पूर्व वर्षों में किसी अपात्र संस्था में कार्यरत केंद्र प्रभारी और ऑपरेटर को इस बार किसी अन्य संस्था में पंजीयन कार्य के लिए नियुक्त नहीं किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *