गुना में शराब पीकर अस्पताल पहुंचे डॉक्टर का VIDEO:इमरजेंसी में थी ड्यूटी, बोलते हुए जुबान लड़खड़ाई; न मरीज पहचान पाए न पर्चा पढ़ पाए

गुना जिला अस्पताल में पदस्थ एक डॉक्टर अजय सिंह राठौर का ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में वीडियो सामने आया है। इसमें डॉक्टर भयानक नशे में धुत्त दिखाई दे रहे हैं। उन्हें यह तक होश नहीं है कि कौन मरीज है और वो किसका इलाज कराने आया है। पर्चा पढ़ने में जुबान लड़खड़ाती दिखी रविवार देर रात जिला अस्पताल के एक डॉक्टर का वीडियो सामने आया। इस वीडियो में वह नशे में दिखाई दे रहे हैं। बोलते हुए भी उनकी जुबान लड़खड़ा रही है। उन्हें मरीज का पर्चा दिया जा रहा है, तो वह उसे तक नहीं पढ़ पा रहे हैं। साथ ही यह भी नहीं बता पा रहे कि मरीज कहां भर्ती है। वहां मौजूद लोगों ने उनका वीडियो बना लिया। वीडियो में वो डॉक्टर से पूछ रहे हैं कि मरीज कौन है, तो डॉक्टर वीडियो बनाने वाले को ही मरीज बताने लगते हैं। साथ ही कहते हैं कि तुम्हे दिल में जलन की परेशानी है। प्रबंधन पहुंचा मौके पर वीडियो में जो डॉक्टर दिख रहे हैं, उनका नाम अजय सिंह राठौर बताया जा रहा है। उनकी ड्यूटी इमरजेंसी में थी। जैसे ही ये घटना सामने आई, वैसे ही अस्पताल प्रबंधन मौके पर पहुंचा और डॉक्टर को घर भेज दिया। अस्पताल में मौजूद स्टाफ ने बताया कि डॉक्टर अक्सर शराब पीकर ही अस्पताल में आते हैं। इस मामले में CMHO और प्रभारी सिविल सर्जन डॉ राजकुमार ऋषिश्वर ने बताया कि संबंधित डॉक्टर को नोटिस जारी किया है। साथ ही सात दिन के लिए उन्हें ड्यूटी से हटा दिया गया है। डॉ आरएस भाटी के नेतृत्व में एक जांच टीम बनाई है। उसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *