रेत, गिट्टी और मुरुम परिवहन करते 3 वाहन जब्त:राजगढ़ में अवैध खनन पर कार्रवाई, खनिज विभाग की टीम ने की छापेमारी

राजगढ़ जिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। खनिज विभाग की टीम ने जिले के अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर अवैध खनिज का परिवहन करते तीन वाहनों को जब्त किया है। इन सभी वाहनों को पुलिस की अभिरक्षा में खड़ा करवाया गया है। रेत-गिट्टी के ट्रैक्टर और मुरुम का डंपर पकड़ा विभाग की कार्रवाई में राजगढ़ क्षेत्र से रेत से भरा एक ट्रैक्टर जब्त किया गया है। वहीं, कालीपीठ क्षेत्र में गिट्टी ले जा रहा एक अन्य ट्रैक्टर भी पकड़ा गया। इसके अलावा ब्यावरा क्षेत्र में मुरुम से भरा एक डंपर जब्त कर पुलिस को सौंपा गया है। ‘लगातार जारी रहेगी सख्ती’ प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ सख्ती आगे भी जारी रहेगी। खनिज विभाग की टीमें लगातार क्षेत्रों में निगरानी कर रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *