हैंडपंप एक सप्ताह से खराब पानी लाने 3 किमी का सफर

भास्कर न्यूज | मनेंद्रगढ़ ग्राम पंचायत बंजी के वार्ड क्रमांक 5 में स्थित हैंडपंप पिछले एक सप्ताह से खराब पड़ा हुआ है, लेकिन अब तक इसके सुधार के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इस समस्या के कारण वार्ड के लगभग 15 परिवारों को पेयजल के लिए महादेव गाढ़ा तक करीब 3 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। पूर्व पंच दिनेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में पंचायत के पंच और सरपंच को सूचना दे दी है। बावजूद इसके आज तक हैंडपंप की मरम्मत नहीं कराई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी लाने के लिए जिस रास्ते से जाना पड़ता है, वहां जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले उसी क्षेत्र में एक व्यक्ति पर भालू ने हमला कर दिया था, जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों की परेशानी यहीं समाप्त नहीं होती। महादेव गाढ़ा के पास वर्तमान में मनरेगा का कार्य भी संचालित हो रहा है, जहां लगभग 190 मजदूर कार्यरत हैं। मजदूरों को भी पीने के लिए दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *