राजनांदगांव| मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। रविवार को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री गिरकर 11 पर आ गया। इससे रात के ठंड में इजाफा हुआ। हालांकि दोपहर में तेज धूप के साथ गर्मी बनी हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर जारी है। इससे तापमान में फिर बढ़ोतरी हो सकती है।


