जयपुर के रिसोर्ट से गहने-कैश से भरा बैग चोरी:बेटी की शादी में दिल्ली से थे आए, प्रोग्राम के दौरान कुर्सी पर था रखा

जयपुर के एक रिसोर्ट से लाखों रुपए के गहने-कैश से भरा बैग चोरी का मामला सामने आया है। दिल्ली से आए परिवार बेटी की शादी प्रोग्राम के लिए रिसोर्ट में ठहरा था। प्रोग्राम के दौरान बदमाश कर्सी पर रखा बैग चोरी कर ले गए। आमेर थाने में पीड़ित ने बैग चोरी का मामला दर्ज करवाया है। ASI जगराम ने बताया- न्यू दिल्ली के मोती नगर निवासी सुरिन्द्र शर्मा (63) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। 6 फरवरी को उनकी बेटी की शादी का प्रोग्राम आमेर के कूकस स्थित रोशन हवेली रिसोर्ट में था। शादी प्रोग्राम के लिए वह रिसोर्ट में आए हुए थे। रात को शादी की रिश्मों के दौरान उनकी पत्नी ने हाथ में लगा बैग पास ही कुर्सी पर रख लिया। इसी दौरान मौका पाकर बदमाश नजर बचाकर कुर्सी पर रखा गहने-कैश से भरा बैग पार कर ले गया। कुछ ही देर बाद संभालने पर बैग गायब मिला। काफी तलाश के बाद भी बैग का पता नहीं चला। बैग चोरी की सूचना पर आमेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने बताया कि चोरी गए बैग में सोने-चांदी के गहने और 2 लाख रुपए कैश रखे थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बैग चोरों की तलाश में फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *