गौरव गोयल बने जिलाध्यक्ष, हरेंद्र गिरी कार्यवाहक अध्यक्ष:7 दिन में RRTA की कार्यकारिणी करनी होगी गठित

धौलपुर में राजस्थान रेडिएशन टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन (RRTA) के जिला अध्यक्ष पद पर गौरव गोयल को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया है। हरेंद्र गिरी को कार्यवाहक जिला अध्यक्ष चुना गया।
यह चुनाव प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमावत और प्रदेश महासचिव दुर्गेश सेन के निर्देश पर संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया के लिए राजकुमार शर्मा (अधीक्षक रेडियोग्राफर, धौलपुर) और सुरेश चंद मीना (वरिष्ठ रेडियोग्राफर, डीएच बाड़ी) को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया था। जिला मुख्यालय पर जिलेभर के रेडियोग्राफर्स की बैठक हुई, जिसमें उपस्थित सदस्यों द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया के बाद गौरव गोयल (डीएच बाड़ी) को जिला अध्यक्ष और हरेंद्र गिरी (सीएचसी सैंपऊ) को कार्यवाहक जिला अध्यक्ष के रूप में चयनित किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ रेडियोग्राफर्स ने नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष गौरव गोयल और कार्यवाहक जिला अध्यक्ष हरेंद्र गिरी का माला पहनाकर एवं साफा बांधकर अभिनंदन किया। उन्होंने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। बैठक में वरिष्ठ रेडियोग्राफर राजकुमार दिवाकर, त्रिवेंद्र सिंघल, सोनपाल, योगेश, श्रीमती कीर्ति परमार, विनोद कुमार, कौशल शर्मा, राहुल दिवाकर, भारत मथुरिया, मनोज शर्मा, रोहित व्यास सहित जिले के सभी रेडियोग्राफर परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को 7 दिनों के भीतर जिला कार्यकारिणी का गठन कर प्रदेश कार्यकारिणी को सूचित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *