धमतरी| ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाने लगातार जन जागरूकता अभियान चलाने के बाद भी ट्रक चालक बाज नहीं आ रहे हैं। रविवार को सुबह बस स्टैंड गली से एक ट्रक ओवरलोड भूसा भरकर निकला, जिससे हादसे की संभावना बनी रही। यातायात पुलिस को नियम तोड़कर चलने वाले ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। पुलिस को ओवरलोड वाहन चालकों खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर जब्त करना चाहिए।


